झारखंड में 8वीं 9वीं 10वीं 11वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने की जैक ने पूरी तैयारी कर ली है.....
झारखण्ड (रांची ) : राज्य में इस साल 3 फरवरी से जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक-इंटर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी पूरी करते हुए अगले सप्ताह यानी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है. कॉपियों के मूल्यांकन पूरी होने का दावा करते हुए जैक ने 15 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी करने की तैयारी की है|
जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि मैट्रिक के साथ इंटर के वाणिज्य और विज्ञान संकाय के रिजल्ट जारी होंगे और कला संकाय का रिजल्ट बाद में भी जारी हो सकता है. उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अप्रैल तक नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रिजल्ट जैक के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और विद्यार्थी डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन में पूरी सावधानी बरती गई है और जैक द्वारा जारी एसओपी के तहत कई स्तर पर मॉनेटरिंग के साथ-साथ जांच की गई है. जिससे कोई शिकायत न हो |
CBSE BOARD से पहले आयेगा जैक बोर्ड का रिजल्ट
जैक के द्वारा राज्य में 3 से 23 फरवरी तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसमें करीब 7.48 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. जैक से मिले आंकड़ों के अनुसार माध्यमिक परीक्षा में 4 लाख 23 हजार 861 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 3 लाख 24 हजार 321 परीक्षार्थी ने शामिल होने के लिए फार्म भरा था. जिसमें इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में 90,579, वाणिज्य में 21,195 और कला संकाय में 2,12,547 परीक्षार्थी शामिल थे|
वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य भर में जैक द्वारा 1232 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित होने के बाद जैक बोर्ड सीबीएसई से पहले रिजल्ट देने का निर्णय लिया है. हालांकि पड़ोसी राज्य बिहार से जैक इस मामले में पिछड़ गया है. वहां मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट जारी हो चूके हैं|
0 Comments