बड़ी खबर! JAC Board ने बदला 8वीं 9वीं 11वीं का Exam Pattern😱| अब ऑब्जेक्टिव परीक्षा नही होगी |

बड़ी खबर ! JAC Board ने बदला 8वीं 9वीं 11वीं का Exam Pattern😱|  अब ऑब्जेक्टिव  परीक्षा नही होगी |



बदलाव : जैक के बदले जेसीईआरटी लेगी परीक्षा, 2026 तक  ओएमआर शीट पर हो रही थी  लेकिन अब लिखित  परीक्षा  होगी |

मैट्रिक-इंटर की तरह 2027 से 8 वीं, 9 वीं व 11वीं परीक्षा

झारखंड में मैट्रिक की तर्ज पर आठवीं, नौवीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा होगी। यह बदलाव 2027 से लागू होगा। इन परीक्षाओं को अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) नहीं, बल्कि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) लेगी। वहीं, 2026 में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही होगी। यह निर्णय सोमवार को विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, जैक और जेसीईआरटी के पदाधिकारियों के बीच हुई इस बैठक में 2026-27 के सत्र से मैट्रिक की तर्ज पर आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा लेने पर मुहर लगी। ये परीक्षाएं लिखित रूप से होंगी। इसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। वर्तमान 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में पूर्व की भांति ओएमआर शीट पर ही आठचों, नौवीं और 11वीं की परीक्षा होगी। इसका आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल करेगी। 2026-27 के सत्र से ये परीक्षा बदले रूप में जैसीईआरटी को शिफ्ट होगी।

शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि बदले पैटर्न पर 2026 से परीक्षा लिये जाने की तैयारी थी, लेकिन

वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे

जानें, क्या होगा बदलाव

पहले तीनों परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाती थी। अब ये परीक्षाएं लिखित रूप से ली जाएंगी। यानी इसबार प्रश्न पत्र में ये परीक्षाएं वस्तुनिष्ट, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवाल भी होंगे।

जैक 10वीं-12वीं की फीस पर मांगेगी मार्गदर्शन

जैक ने समय कम होने की बजह से असमर्थता जतायी है। इसलिए 2026 में होने वाली आठवीं, नौवीं 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर यानी पुराने पैटर्न पर ही होगी। 2027 से जेसीईआरटी लिखित रूप से इसका

12 वीं में सीधे लिखित परीक्षा होने से छात्रों को होती थी काफी परेशानी विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर करने के लिए पैटर्न में बदलाव

बदलाव क्यों

आठवीं, नौवीं और 11वीं में ओएमआर शीट पर परीक्षा होने के कारण 12वीं में सीधे लिखित परीक्षा होने से छात्रों को काफी परेशानी होती थी। इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए बदलाव का फैसला लिया गया है।

आयोजन करेगा। उन्होंने कहा किछात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर बेहतर करने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। आठवीं, नौवीं और 11वीं में ओएमआर शीट पर परीक्षा होने और मैट्रिक और 12वीं में सीधे लिखित परीक्षा

03 परीक्षाएं अब तक ओएमआर शीट पर होती हैं

" वर्तमान शैक्षणिक 2026 होने वाली आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही होगी। इसका आयोजन जैक करेगा। वहीं, 2027 से बदले पैटर्न पर इनकी परीक्षा होगी और उसका आयोजन जेसीईआरटी करेगा। अजय कुमार सिंह, विकास आयुक्त "

विकास आयुक्त के साथ बैठक के पूर्व जैक बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की बढ़ाई गयी फीस पर भी चर्चा की गई। बैठक में फीस घटाने पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अधिकारियों और सदस्यों ने माना कि करीब 60 फीसदी परीक्षार्थियों ने आवेदन कर दिया है। ऐसे में जैक अगले एक-दो दिन में इस संबंध में शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन मांगेगा। शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन आने के बाद पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी होती थी। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद, जेसीईआरटी शशि रंजन, जैक के अध्य हांसदा और जैक के स विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments